Om Jai Lakshmi Mata Aarti | Laxmi Mata Aarti

जय लक्ष्मी माता Om Jai Lakshmi Mata Aarti | Laxmi Mata Aarti


Devi Lakshmi Aarti: Om Jai Laxmi Mata Album Name: Shubh Deepawali, Aartiyan, Bhakti Sagar Vol.1 Singer: Kavita Paudwal Music Director:Arun Paudwal Lyricist: Bharat Acharya Music Label: T-Series


जय लक्ष्मी माता Om Jai Lakshmi Mata Aarti | Laxmi Mata Aarti

Lakshmi Mata Aarti Lyrics in Hindi


(ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता

तुमको निशदिन सेवत, मैया जी को निशदिन सेवत
हरि विष्णु विधाता, ॐ जय लक्ष्मी माता) x २

(उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता
ॐ जय लक्ष्मी माता) x २

(दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता) x २

(तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता
ॐ जय लक्ष्मी माता) x २

(जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता
ॐ जय लक्ष्मी माता) x २

(तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता
ॐ जय लक्ष्मी माता) x २

(शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता) x २

(महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता
ॐ जय लक्ष्मी माता) x २

(ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशदिन सेवत, मैया जी को निशदिन सेवत
हरि विष्णु विधाता, ॐ जय लक्ष्मी माता) x २



Previous
Next Post »

Please don't enter any spam links!!! ConversionConversion EmoticonEmoticon

लोकप्रिय पोस्ट